ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि, विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की जननी

गणतंत्र दिवस की शुरुआत इस बार सैन्य बैंड की बजाय 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार वाद्य यंत्रों के साथ करेंगी।

खुश और गौरवान्वित हूं’, फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। इमैनुएल मैक्रां गुरुवार को ही भारत पहुंच गए थे। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, भारतीय लोगों, गणतंत्र दिवस की बधाई। आपके साथ खुश और गौरवान्वित हूं। चलिए उत्सव मनाते हैं।’

कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड इस बार खास होगी। अभी तक हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज करेंगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा ‘स्वतंत्रता आंदोलन के सपनों को एक सूत्र में पिरोने वाला हमारा महान संविधान भारतीय गणतंत्र की आत्मा है। संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा और उनके प्रति निष्ठा ही अमर स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है।  सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद।’
 ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को दी बधाई। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने इस अवसर पर एक बधाई संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘दोनों देश एक ही दिन राष्ट्रीय दिवस मनाते हैं। यह हमारी गहरी दोस्ती का जश्न मनाने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया और भारत कभी भी इतने करीब नहीं रहे।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को बधाई दी और कहा कि भारत उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि ‘हम उम्मीद करते हैं कि वह आगे भी लोगों को अपने काम से प्रेरित करते रहेंगे।’

You may also like