ताज़ा पॉलिटिक्स बिजनेस

नरेश चावला हरियाणा उद्योग व्यापार मंडल के बने जिलाध्यक्ष

गुरुग्राम। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व गुरुग्राम के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने सैक्टर 5 क्षेत्र स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा समाजसेवी नरेश चावला को गुरुग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नरेश चावला लंबे समय से व्यापारियों से जुड़े हुए हैं। उनके नेतृत्व में सभी व्यापारियों को एकत्रित करके गुरुग्राम के व्यापारियों की समस्याओं को सूचिबद्ध किया जाएगा। व्यापार मंडल की गुरुग्राम जिला इकाई व्यापारियों को जोडऩे एवं उनकी समस्याओं का निदान कराने का काम करेगा। राष्ट्रीय चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने कहा कि गुरुग्राम जिले में आज 20 हजार से अधिक व्यापारी व्यापार करते हैं। इन सभी व्यापारियों को एक सूत्र में जोडक़र क्षेत्रानुसार इकाईयों का गठन करने का दायित्व जिले की इकाई द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही गुरुग्राम में सभी प्रकार के व्यापारियों की उनके व्यापार अनुसार इकाईयों का गठन करने का कार्य भी जिला इकाई को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा व्यापार मंडल ने पहले भी स्व. लक्ष्मी चंद की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार से अनेक कानूनों में संशोधन कराया है तथा वर्तमान में हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता की अध्यक्षता में यह प्रयास जारी रहेगा। नरेश चावला ने संगठन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह व्यापािरयों को संगठित करने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे। इस अवसर पर विजय अग्रवाल, मुकेश गर्ग, सतीश आहूजा, हरीश गांधी, संजय कपूर, अशोक आहूजा, यशपाल ग्रोवर, संजय गांधी, ओपी कालरा, सुरेश सोनी, शिवचरण गुप्ता, विरेन्द्र कुमार, राम मेहर आदि मौजूद थे।

1 Comment
  1. rrinimabi 1 month ago

    Thank you very much for sharing, I learned a lot from your article. Very cool. Thanks.

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like