ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

देवी अहिल्या बाई होलकर को कभी नहीं भूल सकेंगे : धर्मबीर भड़ाना

फरीदाबाद। देवी अहिल्या बाई होलकर को कभी नहीं भूल सकेंगे देश के लोग, धर्मवीर भड़ाना सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का अतुलनीय योगदान है। उन्होंने सोमनाथ से काशी तक कई मंदिरों का जीर्णोद्धार करके सनातन धर्म की अद्भुत सेवा की। यह विचार आम आदमी पार्टी के नेता धर्मवीर भड़ाना ने एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अहिल्याबाई होलकर जयंती शोभायात्रा के दौरान व्यक्त किए। भडाना ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण और लोक कल्याण के कई उत्कृष्ट उदाहरण भी स्थापित किए। वह अपने ज्ञान और प्रशासनिक कौशल के लिए जानी जाती थीं। हर साल उनकी जयंती 31 मई को मनाई जाती है। मालवा साम्राज्य के एक प्रमुख शासक के रूप में अहिल्याबाई होल्कर ने धर्म का संदेश फैलाया। साथ ही उन्होंने औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया और पूरे भारत में कई हिंदू मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण किया। धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि अहिल्याबाई उस जमाने की थी जब लड़कियों के लिए शिक्षा अधिक मायने नहीं रखती थी ना ही उस दौरान शिक्षा का बहुत अधिक प्रचलन था। लेकिन अहिल्याबाई के पिता ने उन्हें घर पर ही पढऩा-लिखना शुरू कर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक बघेल समाज के लोगों ने धर्मवीर भड़ाना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर भीम यादव, मेहर चंद हरसाना,सुभाष बघेल, राम गौर, राजा भैया, श्रीमती सुनीता बघेल, किशन बघेल, हरिमोहन बघेल, सुभाष बघेल, अशोक बघेल, सुरेश परिहार, महेंद्र सिंह एडवोकेट, मास्टर लक्ष्मण सिंह, चंदन सिंह, सतीश बघेल, सांवलिया बघेल, कमल बघेल, विशाल बघेल, रवि बघेल आदि मौजूद रहे। 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like