पॉलिटिक्स स्पेशल

दिल्ली हुई हमारी अब हरियाणा की बारी-सुखबीर तंवर

फरुखनगर, आम आदमी पार्टी दुवारा समस्त हरियाणा प्रदेश में निकाली गई विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व जिला गुरुग्राम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने किया। पटौदी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने पर डाबोधा मोड़ (फरुखनगर) पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सुखबीर तंवर एवं पटौदी विधानसभा संयोजक विजय यादव दुवारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंकज गुप्ता ने कहा कि समस्त विश्व आम आदमी पार्टी के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की प्रशंसा कर रहा है। समस्त राष्ट्र केजरीवाल की काम की राजनीति को पसंद कर रहा है।यात्रा का स्वागत करते हुये सुखबीर तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी दुवारा दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के शासन को समाप्त करने के पश्चात गुजरात विधानसभा चुनाव में वांछित मत प्रतिशत प्राप्त करके मात्र 10 साल में राष्ट्रीय दल की मान्यता प्राप्त करना भारतीय लोकतंत्र की ऐतिहासिक घटना है। आम आदमी पार्टी का उद्देश्य राष्ट्र का सर्वांगीण विकास करके भारत को विश्व का प्रथम राष्ट्र बनाना है। पंजाब में ऐतिहासिक राजनीतिक सफलता के पश्चात “मेक इंडिया नंबर वन” मुहिम तेजी से राष्ट्र में जोर पकड़ रही है। राष्ट्र में आम आदमी पार्टी बुद्धजीवी वर्ग की पहली पसंद बन कर उभर रही है। यात्रा में सम्मिलित बुद्धजीवी वर्ग के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने नारा दिया “दिल्ली हुई हमारी – अब  हरियाणा की बारी”यात्रा में डॉ० पंकज बेनीवाल, मीनू सिंह, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 Comment
  1. binance kod 1 week ago

    Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like